Sunday, August 11, 2019

दूसरा वनडे: भारत ने विंडीज को दिया 280 का लक्ष्य

पोर्ट ऑफ स्पेन कैप्टन (120) के शतक और (71) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 279 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। पोर्ट ऑफ स्पेन में रविवार को विराट ने अपने वनडे इंटरनैशनल करियर का 42वां शतक जड़ा। वहीं, अपना 8वां ही वनडे मैच खेल रहे अय्यर ने करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। विराट ने 125 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके और 1 छक्का जड़ा। उन्होंने इस दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ा। गांगुली ने 311 एकदिवसीय मैचों की 300 पारियों में 11363 रन बनाए थे। अब विराट के 238 मैचों की 229 पारियों में 11406 रन हो गए हैं। देखें, कोहली वनडे में वेस्ट इंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद को पछाड़ा जिनके इस टीम के खिलाफ 1930 रन थे। विराट ने अब इस टीम के खिलाफ वनडे में कुल 2032 रन हो गए हैं जिसमें 8 शतक शामिल हैं। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का पहला वनडे बारिश के कारण धुल गया था। भारत को पहला झटका पारी के पहले ही ओवर में शिखर धवन (2) के रूप में लगा। उन्हें शेल्डन कॉटरेल ने LBW आउट किया। इसके बाद विराट और रोहित (18) ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। रोहित ने 34 गेंदों का सामना किया और 2 चौके लगाए। उन्हें रोस्टन चेज की गेंद पर निकोलस पूरन ने लपका। ऋषभ पंत एक बार फिर खास नहीं कर सके और 20 रन बनाकर कार्लोस ब्रैथवेट की गेंद पर बोल्ड हो गए। पढ़ें, विराट और श्रेयस अय्यर ने फिर चौथे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। दोनों ने विंडीज गेंदबाजों को काफी परेशान किया और काफी अच्छे शॉट लगाए। विराट टीम के 226 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें ब्रैथवेट की गेंद पर केमार रोच ने लपका। इस बीच बारिश के चलते थोड़ी देर के लिए खेल रोका गया। श्रेयस अय्यर (71) टीम के पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें होल्डर ने बोल्ड किया। अय्यर ने 68 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने अपने करियर के 8वें वनडे मैच में तीसरा अर्धशतक पूरा किया। केदार जाधव 16 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि भुवनेश्वर कुमार (1) को ब्रैथवेट की गेंद पर रोच ने लपका। वेस्ट इंडीज के लिए कार्लोस ब्रैथवेट ने 53 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके। पेसर शेल्डन कॉटरेल, रोस्टन चेज और कप्तान जेसन होल्डर को 1-1 विकेट मिला।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZUSY3l
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support