Sunday, August 11, 2019

ODI रन: कोहली ने छोड़ा गांगुली को पीछे

नई दिल्ली दिग्गज बल्लेबाज ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेरहिस्त में पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ दिया है। वह अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। देखें स्कोरकार्ड- गांगुली ने 311 एकदिवसीय मैचों की 300 पारियों में 11363 रन बनाए थे। रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में विराट ने अपने 238वें मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया। कोहली को इस मैच से पहले गांगुली से आगे निकलने के लिए 78 रनों की जरूरत थी। कोहली ने अपने वनडे इंटरनैशनल करियर का 55वां अर्धशतक लगाते हुए गांगुली को पीछे छोड़ दिया। कोहली अब एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में 18426 रनों के साथ टॉप पर हैं। वहीं श्रीलंका के कुमार संगाकारा (14234) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के (13704) के साथ तीसरे नंबर पर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33qrqFg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support