नई दिल्ली भारतीय टीम के लिए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर चार की पोजिशन पर काफी लंबे समय से बहस होती चली आ रही है। विश्व कप में टीम इंडिया इस कमी से जूझती दिखाई दी। हालांकि कप्तान कोहली इस बात से बहुत ज्यादा परेशान नजर नहीं आए। कोहली को लगता है कि वनडे में नंबर चार और पांच फ्लोटिंग पोजिशन हैं। रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस के बाद कोहली ने कहा कि नंबर चार पर को ही आजमा रहे हैं और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। कोहली ने कहा, 'हम अभी ऋषभ पंत को ही इस पोजिशन पर बैक कर रहे हैं और अय्यर नंबर पांच पर बल्लेबाजी करेंगे।' और ऐसा हुआ भी। उन्होंने आगे कहा कि नंबर चार और पांच फ्लोटिंग पोजिशन हैं और मैच की परिस्थिति के अनुसार कोई कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए टॉप-3 और शायद नंबर 6 और 7 नंबर चार और पांच के मुकाबले अधिक विशेषज्ञ पोजिशन हैं। मुझे लगता है कि इस पर काफी समय से बहस हो रही है। वनडे इंटरनैशनल और टी20 में नंबर चार और पांच में लचीलापन होना चाहिए।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KrbdIg






0 comments:
Post a Comment