Thursday, August 8, 2019

3 वर्ष से एक ही व्यायाम, देखें विराट का धांसू विडियो

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने एक बेहद खास विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस विडियो में वह एक्सर्साइज करते दिख रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि विराट तो अक्सर अपने वर्कआउट का विडियो पोस्ट करते रहते हैं तो यह खास क्यों है? तो बता दें कि यह विडियो 2016 और 2019 के वर्कआउट के विडियो को जोड़कर करके बनाया गया है। विडियो में वह वेट ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं। उन्होंने इस विडियो के साथ लिखा- वजन उठाने से पहले तकनीक को ठीक करने के लिए हमेशा अधिक समय लें..। एक ही व्यायाम 3 वर्ष से करता आ रहा हूं। इस पर नियमित रूप से काम करने और लगातार तकनीक पर ध्यान केंद्रित करने से मेरी गतिशीलता और पूरे शरीर की स्ट्रेंथ में सुधार हुआ है। इसलिए हमेशा कुछ नया सीखने के लिए धैर्य रखें। स्वस्थ रहें स्वस्थ रहें..। उल्लेखनीय है विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिना जाता है। युवा भारतीय क्रिकेटर फिटनेस के मामले में कप्तान कोहली को फॉलो करते हैं। समय-समय पर विराट अपने वर्कआउट की तस्वीर और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दें कि विराट फिलहाल वेस्ट इंडीज दौरे पर हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज का टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार यानी आज के मैच से होगी। यह मैच गयाना में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31wupKF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support