Thursday, August 8, 2019

T20: 18 रन देकर झटके 7 विकेट, बना वर्ल्ड रेकॉर्ड

लंदनदक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर टी-20 क्रिकेट के एक मैच में सात विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। एकरमैन ने बुधवार को बर्मिंगम बीयर्स के खिलाफ हुए टी-20 ब्लास्ट के मैच में लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए 18 रन देकर सात विकेट चटकाए। यह टी-20 का बेस्ट बोलिंग फिगर है। उनकी टीम ने 55 रनों के बड़े अंतर के साथ मुकाबले में जीत दर्ज की। एकरमैन ने 7 में से छह विकेट दो ओवर के अंतर ही ले लिए। 190 रनों का पीछा करते हुए बर्मिंघम की टीम ने अपने आखिरी के 8 विकेट केवल 20 रनों के अंदर ही खो दिए। बर्मिंगम की पूरी टीम 134 रनों पर ढेर हो गई। ‘आईसीसी’ की वेबसाइट ने 28 वर्षीय एकरमैन के हवाले से बताया, ‘मैंने लाखों सालों में भी ऐसा रेकॉर्ड बनाने के बारे में नहीं सोचा था। मैं एक बैटिंग-ऑलराउंडर हूं।’ एकरमैन ने गेंदबाजी करते हुए माइकल बर्गेस, सैम हैन, विल रोड्स, लियाम बैंक्स, एलेक्स थॉमसन, हेनरी ब्रुक्स और जीतन पटेल के विकेट लिए। उन्होंने मलयेशिया के गेंदबाज अरुल सुपियाह का रेकॉर्ड तोड़ा। 2011 में उन्होंने सोमरसेट से खेलते हुए ग्लोमोर्गन के खिलाफ पांच रन देकर छह विकेट चटकाए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MNW2e3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support