Monday, August 5, 2019

अनुच्छेद 370 पर अफरीदी बौखलाए, बोले- सो रहा UN

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने कश्मीर को संविधान से मिले विशेष राज्य के दर्जे को वापस ले लिया। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान बुरी तरह तिलमिला गया है। कश्मीर पर भारत के इस फैसले से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इस कदर बौखलाए कि उन्हें भारत के इस आंतरिक मसले पर संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप याद आ गए। भारत द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने पर अफरीदी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) पर आरोप लगाया कि यूएन सो रहा है। सोमवार को भारत के इस फैसले बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने देर शाम एक ट्वीट कर संयुक्त राष्ट्र पर सवाल उठाते हुए अमेरिका से मदद की आस लगाई। अपने ट्वीट में अफरीदी ने कहा, 'कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। आजादी का अधिकार जो हम सभी को है। संयुक्त राष्ट्र की रचना क्यों की गई है और यह क्यों सो रहा है? कश्मीर में लगातार जो मानवता विरोधी अनुत्तेजित आक्रामता और अपराध हो रहे हैं। उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। डॉनल्ड ट्रंप (अमेरिका के राष्ट्रपति) को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए।' बता दें अफरीदी पहले भी कश्मीर को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। कभी वह कश्मीर को पाकिस्तान के हक में बात करते हैं, तो कभी वह आजाद कश्मीर का समर्थन करते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KrQYJy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support