Monday, August 5, 2019

एशेज में खराब अंपायरिंग, Wiki पर लिख डाला 'ब्लाइंड'

नई दिल्ली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का पहला मैच भले ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया हो। लेकिन क्रिकेट फैन्स इस मैच में हुई अंपायरिंग से नाराज हैं। बर्मिंगम में खेले गए टेस्ट में पाकिस्तान के अलीम डार और वेस्ट इंडीज के जोइल विल्सन अंपायरिंग का जिम्मा संभाल रहे थे। दोनों अंपायरों से इस मैच में कई-कई बार गलतियां हुईं। उनके कई निर्णय इतने खराब थे कि टीवी कॉमेंटेटर भी अंपायरों की आलोचना करने से खुद को नहीं रोक पाए। इस बीच एक फैन ने तो की विकीपीडिया प्रोफाइल को ही एडिट कर दिया। इस में उन्होंने जोइल विल्सन को 'ब्लाइंड इंटरनैशनल अंपायर' लिख दिया। बर्मिंगम टेस्ट में विल्सन ने एक के बाद एक कई गलत निर्णय दिए थे, जिसके चलते वह फैन्स के निशाने पर आ गए। किसी अज्ञात यूजर ने विल्सन की विकीपीडिया प्रोफाइल को एडिट कर लिख दिया, 'जोइल शेल्डन विल्सन (जन्म 30 दिसंबर 1966) एक ब्लाइंड क्रिकेट अंपायर हैं, जो ट्रिनीडाड और टोबेगो से हैं। विल्सन वर्तमान में आईसीसी अंपायर के एलीट पैनल के सदस्य हैं, जो वेस्ट इंडीज का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह तीनों इंटरनैशनल क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग करते हैं- टेस्ट, वनडे इंटरनैशनल्स और टी20 इंटरनैशनल्स।' जल्दी ही 'ब्लाइंड' शब्द को हटा लिया गया। लेकिन इसके बाद किसी उनकी इस प्रोफाइल को फिर बदल दिया गया। इस बार 'जोइल विल्सन एक इंटरनैशनल अंपायर नहीं हैं।' यह लिख दिया गया। हालांकि बाद में उनकी विकीपीडिया प्रोफाइल को दुरुस्त कर दिया गया। 5 टेस्ट की सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के दोनों पारियों में जड़े गए शतकों की बदौलत यह टेस्ट अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33eiW3R
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support