Wednesday, August 14, 2019

विंडीज पर लगातार 9वीं सीरीज जीत, विराट छाए

नई दिल्लीकप्तान विराट कोहली (नाबाद 114) और श्रेयस अय्यर (65) की पारियों के दम पर भारत ने बुधवार को तीसरे वनडे मैच में वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से मात दी। इसके साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बारिश के कारण मैच 35 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। विंडीज ने 35 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। भारत को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 255 रनों का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को भारत ने 32.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। शतकवीर विराट को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नमेंट चुना गया। भारत ने लगातार 9वीं बार जीती वनडे सीरीज यह 9वां मौका है, जब भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ लगातार सीरीज अपने नाम की है। भारत के खिलाफ आखिरी बार विंडीज 2006 में जीता था। उसके बाद से लगातार उसे हार ही मिलती आ रही है। जानें कब कहां कितने से हराया... 3-1 भारत में, 2006/07 2-1 वेस्ट इंडीज में, 2009 3-2 वेस्ट इंडीज में, 2011 4-1 भारत में, 2011/12 2-1 भारत में, 2013/14 2-1 भारत में, 2014/15 3-1 वेस्ट इंडीज में, 2017 3-1 भारत में, 2018/19 2-0 वेस्ट इंडीज में, 2019 विराट का लगातार दूसरा शतक दूसरी ओर, कोहली का यह इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने दूसरे मैच में भी शतक जमाया था। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और दूसरे मैच में भारत को जीत मिली थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने अपना पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में 25 के कुल स्कोर पर खोया। रोहित 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। शिखर धवन ने 36 रनों की पारी खेली और कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। 91 के कुल स्कोर पर धवन को फैबियान ऐलन ने आउट किया। पढ़ें: पंत का फ्लॉप शोऋषभ पंत अगली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कोहली और अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। केमार रोच ने 212 के कुल स्कोर पर अय्यर की 41 गेंदों की पारी को समाप्त किया, लेकिन तब तक अय्यर अपना काम कर चुके थे। केदार जाधव ने नाबाद 19 रन बनाए कोहली के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। कोहली ने अपनी पारी में 99 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके लगाए। पढ़ें मैच रिपोर्ट- विंडीज की पारी इससे पहले, विंडीज ने क्रिस गेल के 72 और बाकी के बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन से एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। गेल ने 41 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा इविन लुइस विंडीज के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। लुइस ने 43 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। युजवेंद्र चहल ने लुइस और खलील अहमद ने गेल को आउट कर भारत को लगातार अंतराल पर दो सफलताएं दिलाईं। 22 ओवर का खेल ही हुआ था कि बारिश आ गई जो काफी देर बाद रुकी और अंपायरों ने इसी कारण मैच के ओवर घटा मैच को 35 ओवर प्रति पारी कर दिया। यहां से विंडीज के लिए शिमरन हेटमायेर ने 25, शाई होप ने 24, निकोलस पूरन ने 30, कप्तान जेसन होल्डर ने 14 और कार्लोस ब्रैथवेट ने 16 रन बना विंडीज को 240 का स्कोर दिया। भारत के लिए खलील ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को 2 सफलताएं मिलीं। चहल और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। (आईएएनएस के इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YQdEgy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support