नई दिल्लीदेश आज (15 अगस्त, गुरुवार) 73वां मना रहा है। इस मौके पर टीम इंडिया के सदस्यों सहित तमाम भारतीय स्पोर्ट्स स्टार्स ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने जहां कविता लिखा तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक विडियो शेयर किया, जिसमें टीम के सदस्यों ने एक के बाद एक स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते नजर आए। विडियो में कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, खलील अहमद के अलावा को रवि शास्त्री दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल वेस्ट इंडीज दौरे पर है। जहां उसने एक दिन पहले ही बुधवार को मेजबान टीम को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की। इसस पहले भारतीय टीम ने टी-30 सीरीज में 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज की थी। आइए जानें और किस खिलाड़ी ने इस मौके पर क्या लिखा... गौतम गंभीर ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा- मेरे लहू से भीगकर भी, ये मिट्टी रहनी चाहिए; मैं रहूं या न रहूं, मेरा देश रहना चाहिए। 73वें स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने देश की प्रगति और शांति की कामना करते हैं। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिंद दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। महिला पहलवान गीता फोगाट ने लिखा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जय हिंद, जय भारत...! उन्होंने इस ट्वीट के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह तिरंगे को सैल्यूट करते दिख रही हैं। ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता साक्षी मलिक ने इस मौके पर एक कविता लिखा। उन्होंने ट्वीट किया- आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं, तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है! वन्देमातरम !! स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो!!
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Z8nUzX






0 comments:
Post a Comment