Friday, August 9, 2019

रैना के घुटने की सर्जरी, BCCI ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली पिछले करीब एक साल से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज ने अपने घुटने की सर्जरी एम्सटरडैम में कराई है। वह पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से जूझ रहे थे। ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सुरेश रैना की तस्वीर शेयर कर शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 'सुरेश रैना ने घुटने की सर्जरी करा ली है जहां वह कुछ महीनों से वह अपने घुटने में परेशानी महसूस कर रहे थे। सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और उन्हें इससे उबरने में 4 से 6 सप्ताह का समय लगेगा।' 32 साल के रैना का सर्जरी के चलते आगामी घरेलू सीजन में खेलना मुश्किल है। वह घरेलू क्रिकेट में यूपी की रणजी टीम के लिए खेलते हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में पिछले साल जुलाई में इंग्‍लैंड के खिलाफ लीड्स में वनडे मुकाबले में नजर आए थे। सुरेश रैना ने टीम इंडिया के लिए 18 टेस्‍ट, 226 वनडे और 78 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम वनडे में 36 विकेट भी दर्ज हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ma4Gns
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support