लंदन विश्व कप विजेता टीम इंग्लैंड के सदस्य रहे पेसर को अगले सप्ताह से ऐतिहासिक लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए शुक्रवार को मोईन अली की जगह इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। इससे तेज गेंदबाज आर्चर को टेस्ट पदार्पण करने का मौका मिल सकता है। आर्चर टीम में जेम्स एंडरसन की जगह ले सकते हैं क्योंकि इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले इस गेंदबाज को पिंडली में चोट लगी है जिससे वह एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया से मिली 251 रन की हार में केवल चार ओवर ही फेंक सके थे। आर्चर इस मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण नहीं खेल पाए थे। पढ़ें, इंग्लैंड टीम इस प्रकार है : रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट, जो डेनली, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और सैम करन।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TjhdWj






0 comments:
Post a Comment