चेन्नै भारतीय ऑलराउंडर वियज शंकर चोट से उबरने के बाद शुक्रवार को तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में खेलने के लिए उतरे। चोटिल होने के कारण उन्हें वर्ल्ड कप-2019 में बीच से ही बाहर होना पड़ा था। शंकर ने चौथे सत्र में टीएनपीएल में पदार्पण किया। वह तिरूनेलवेली में पूर्व चैंपियन चेन्नै सुपर गिलीज की तरफ से टुटि पैट्रियट्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरे। भारत ‘ए’ की तरफ से खेलने और चोटों की वजह से वह टीएनपीएल के पहले तीन सत्र में नहीं खेल पाए थे। यह ऑलराउंडर आईसीसी विश्व कप में तीन मैच खेलने के बाद चोटिल हो गया था। पढ़ें, शंकर को पांव की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। टीएनपीएल में उन्होंने केवल तीन रन बनाए और 3.5 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही विकेट हासिल किया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZNLr6g






0 comments:
Post a Comment