Friday, August 9, 2019

विराट-रोहित पर गावसकर- खत्म नहीं होगी कहानी

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान का कहना है कि टीम इंडिया के कैप्टन और ओपनर अगर छत पर चढ़कर चल्ला-चिल्लाकर भी कहें कि कोई टीम में और खिलाड़ियों के बीच कोई मनमुटाव नहीं तो भी यह कहानी खत्म नहीं होगी, यह जारी रहेगी। कप्तान कोहली ने वेस्ट इंडीज के साथ सीरीज के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले टीम में मतभेद की किसी भी तरह की खबरों से इनकार किया था। गावसकर ने स्पोर्ट्स स्टार पर अपने कॉलम में लिखा, ‘विराट और रोहित चाहें तो छत पर खड़े होकर चिल्ला-चिल्ला कर भी कह दें तो यह कहानी यहां खत्म नहीं होगी। जब भी रोहित सस्ते में आउट होंगे तो कुछ लोग ऐसे होंगे जो कहेंगे कि क्या वह जानबूझकर आउट हो गए।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘जो भी ऐसी बातें फैला रहा है, वह भारतीय क्रिकेट का शुभचिंतक नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि टीम का कोई परेशान खिलाड़ी ऐसी अफवाहों को हवा देता है। उसकी जलन भावना से पूरी टीम को नुकसान होता है। फिर कुछ एडमिनिस्ट्रेटर ऐसी खबरों में राजनीति भी करते हैं।’ पूर्व कप्तान गावसकर ने इस मामले में मीडिया की भूमिका पर भी अपने विचार दिए। उन्होंने कहा, ‘मीडिया के लिए तो ऐसी खबरें मानो स्वर्ग जैसी होती हैं। जब क्रिकेट चलता है तो ऐसी कहानियां शांत हो जाती हैं और बाकी दिनों में फिर से ऐसी खबरें आनी शुरू हो जाती हैं।’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘विराट और रोहित दोनों पेशेवर क्रिकेटर हैं। दोनों मैदान पर उतरेंगे और टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए खेलेंगे लेकिन ऐसी कहानियां 20 साल बाद भी रुकने वाली नहीं है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OMkijf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support