Friday, August 2, 2019

भारत के बनेंगे कोच? जानें गांगुली ने क्या कहा

कोलकातापूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली क्रिकेट टीम का कोच बनना चाहते हैं, लेकिन उनका कहना है कि अभी इसके लिए सही समय नहीं है। फैन्स के बीच दादा नाम से मशहूर गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि निश्चित रूप से मैं इस पद के लिए दिलचस्पी रखता हूं, लेकिन एक और चरण जाने दो फिर मैं अपना नाम इसके लिए मैदान में उतारुंगा। बता दें कि मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल 45 दिनों के लिए बढ़ाया गया है और बीसीसीआई ने अगले कोच के लिए आवेदन मंगवाए हैं। गांगुली ने कहा, ‘जाहिर है मैं इच्छुक हूं लेकिन अभी नहीं। यह दौर निकलने दीजिए भी मैं इस दौड़ में शामिल हो जाऊंगा।’ 47 साल का यह पूर्व क्रिकेटर अभी बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष है और साथ ही वह आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से सलाहकार के तौर पर जुड़े हैं। वह क्रिकेट कामेंट्री के साथ एक लोकप्रिय बंगाली टेलिविजन शो की मजबानी करते हैं। कहा- कई कामों में बिजी हूं गांगुली ने कहा, ‘फिलहाल मैं कई चीजों से जुड़ा हुआ हूं जिसमें आईपीएल, सीएबी और टीवी कॉमेंट्री भी शामिल हैं। मुझे इन सब से निपटने दीजिए। किसी समय मैं इसके लिए दावेदारी पेश करूंगा। जाहिर है इसमें मेरी रूचि है, लेकिन अभी नहीं।’ कोच के पद के लिए एक बार फिर से शास्त्री के चुने जाने की संभावना है, क्योंकि कप्तान विराट कोहली ने खुल कर उनका समर्थन किया। तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के प्रमुख महान क्रिकेटर कपिल देव ने भी कहा कि कोहली की ‘राय का सम्मान किए जाने की जरूरत’ है। आवेदन में बड़े नाम नहीं हैं शामिलकोहली ने वेस्ट इंडीज रवाना होने से पूर्व हुई प्रेस कांफ्रेंस में यह बात नहीं छुपाई थी कि वह मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री को दोबारा इसी पद पर देखना चाहते हैं। गांगुली ने कहा कि इस बार कोच के पद के लिए ज्यादा बड़े नामों ने आवेदन नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘आवेदनों को देखे तो मुझे इसमें कोई बड़ा नाम नजर नहीं आता। मैंने सुना था कि माहेला (जयवर्धने) आवेदन करेंगे, लेकिन उन्होंने नहीं किया। कोच के लिए बड़े नामों ने आवेदन नहीं किया।’ शास्त्री पर क्या कहा? उन्होंने हालांकि शास्त्री के कार्यकाल के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘इस पर मैं अभी अपने विचार व्यक्त नहीं करना चाहूंगा। मुझे नहीं लगता कि कुछ बोलने का यह सही समय है। कोच का चयन करने की प्रक्रिया से मैं काफी दूर हूं।’ गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम को वेस्ट इंडीज दौरे पर मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा, क्योंकि वह टी20 में विश्व चैंपियन है और उसने इस साल इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। उन्होंने कहा, ‘वेस्ट इंडीज को उनके घर में हराना काफी मुश्किल होगा। टी20 उनका माकूल प्रारूप है। उन्हें टी20 में खेलना पसंद है और वे मौजूदा विश्व चैंपियन हैं।’ गांगुली ने कहा कि एकदिवसीय और टेस्ट में भी भारत को वहां कड़ी टक्कर मिलेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zqj9i4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support