Friday, August 2, 2019

भारतीय लड़की से शादी, हसन ने बताई तारीख

कराची भारतीय मूल की युवती से शादी को लेकर चल रही अटकलबाजियों को खत्म करते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने शुक्रवार को कहा कि वह 20 अगस्त को दुबई में शामिया आरजू से निकाह कर रहे हैं। दुबई में बसीं शामिया अमीरात एयरलाइन्स में फ्लाइट इंजीनियर हैं जबकि उनके परिवार के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। वे मूल रूप से हरियाणा के मेवात इलाके के रहने वाले हैं। हसन ने अपने गृहनगर गुजरांवाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारे परिवार सादा समारोह कराना चाहते थे लेकिन अब मीडिया में इसकी खबरें आ गई हैं तो मैंने इसे आधिकारिक करने का फैसला किया ताकि मेरी शादी को लेकर कोई अटकलबाजी नहीं हो।’ शामिया शादी के बाद गुजरांवाला में ही बस जाएंगी। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘निकाह 20 अगस्त को तय हुआ है जबकि रुखसती तीन महीने बाद होगी और शादी के बाद हमारी योजना गुजरांवाला में ही रहने की है।’ शामिया ने मानव रचना विश्वविद्यालय से एयरोनाटिक्स की डिग्री ली है और उन्होंने इंग्लैंड में भी पढ़ाई की है। हसन ने बताया कि उनकी होने वाली पत्नी भारतीय परिधान पहनेंगी। उन्होंने कहा कि वह एक साल पहले दुबई में शामिया से मिले थे और उस मुलाकात के बाद उनकी दोस्ती गहरी होती गई। पढ़ें, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैंने अपनी पसंद का इजहार पहले किया और उन्हें प्रस्ताव दिया जिसके बाद हमारे परिवारों ने जिम्मेदारी ली।’ हसन पाकिस्तान के चौथे क्रिकेटर हैं जो भारतीय बाला से परिणय सूत्र में बंधेंगे। उनसे पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके हैं। मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अप्रैल 2010 में निकाह किया था जिनका एक बेटा है। पूर्व कप्तान जहीर अब्बास भारतीय लड़की से शादी करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yyCVfu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support