Wednesday, August 7, 2019

एशेज में स्मिथ ने मानसिक मजबूती दिखाई: मैकग्रा

चेन्नै ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ने बुधवार को कहा कि स्टीव स्मथ के पहले टेस्ट मैच में दो शतकों से उनकी मानसिक मजबूती का पता चलता है क्योंकि वह इससे पहले बेहद बुरे दौर से गुजरे थे। स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में अपने वापसी टेस्ट मैच में 144 और 142 रन की पारियां खेली। मैकग्रा ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘आपको अपने बल्ले से जवाब देना होता है। दक्षिण अफ्रीका में जो कुछ हुआ उसे 16 या 17 महीने बीत गए हैं। अब उसे भूल जाना होगा। दर्शकों ने स्मिथ की कड़ी परीक्षा ली। उस दौर से वापसी करके इस तरह से प्रदर्शन करना उनकी मानसिक मजबूती का पता चलता है।’ पढ़ें, स्मिथ को बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने के बाद एक साल का बैन झेलना पड़ा था। उन्होंने एशेज सीरीज से टेस्ट क्रिकेट में वापसी और पहले ही मैच की दोनों पारियों में लगातार दो शतक जड़े। मैच के दौरान भी उन्हें घरेलू दर्शकों की फब्तियों का सामना करना पड़ा था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MJW2f2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support