Wednesday, August 7, 2019

न्यू जीलैंड सीरीज के लिए श्रीलंका टेस्ट टीम का ऐलान

कोलंबो श्रीलंका ने न्यू जीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 22 सदस्यीय टीम का ऐलान बुधवार को कर दिया। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। इस सीरीज के साथ ही दोनों टीमों के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज भी हो जाएगा। वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी करने वाले टेस्ट टीम की कमान भी संभालेंगे। ओशाडा फर्नांडो और कुसल मेडिंस को टीम में जगह मिली है। दोनों ही उस श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे जिसने दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में मात दी थी और अफ्रीकी जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम का दर्जा हासिल किया था। पढ़ें, एसएलसी ने बयान में कहा, ‘खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने न्यू जीलैंड के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 22 सदस्यीय टीम को मंजूरी दे दी है। इस टीम में से अंतिम-15 खिलाड़ियों की टीम चुनी जाएगी।’ न्यू जीलैंड ने 1984 से अभी तक श्रीलंका में 15 टेस्ट खेले हैं जिनमें से चार जीते हैं। छह में उसे हार मिली है जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैं इस समय दूसरे स्थान पर है। टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, लाहिरू तिरिमाने, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो परेरा, ओशाडा फर्नांडो, दानुष्का गुणतिलका, शेहान जयासूर्या, चामिका कुरणारत्ने, दिरुवान परेरा, अकीला धनंजय, लसिथ इमबुलदेनिया, लक्षण संदकाना, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांड़ो, कासुन रजिथा, असिथा फर्नांडो।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M5zYvT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support