Sunday, August 25, 2019

सिर पर पटका बांध नए लुक में धोनी, विडियो वायरल

नई दिल्ली कभी क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया की नीली जर्सी से सभी के दिलों में छाए एमएस धोनी अब नए-नए लुक में नजर आ रहे हैं। हाल ही में धोनी जम्मू और कश्मीर में सेना में अपनी ट्रेनिंग के दौरान फौज की वर्दी में दिखे और इसके बाद वह रविवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। जयपुर पहुंचे धोनी यहां मिलट्री रंग की टी शर्ट, ब्लैक पेंट और सिर पर पटका बांधकर दिखाई दिए। जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे धोनी पर जब फैन्स की नजरें पड़ीं तो फैन्स ने उन्हें घेर लिया। इस बीच फैन्स उनसे बात करना चाह रहे थे। लेकिन धोनी ने अपने चिर-परिचित मुस्कुराते हुए अंदाज में उनसे रास्ता मांगा। इस बीच धोनी को सुरक्षागार्ड ने घेरा हुआ था और भीड़ से उनकी रक्षा में वह मुस्तैद नजर आए। हालांकि धोनी का विडियो सोशल मीडिया पर आया और फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्टस की मानें तो धोनी जयपुर में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के मससद से यहां पहुंचे हैं। बता दें धोनी वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी अभी सीमित ओवरों के लिए टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। हालांकि वह वर्ल्ड कप बाद दो महीने के लिए ब्रेक पर हैं और इस दौरान उन्होंने 31 जुलाई से 15 अगस्त तक अपनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ जम्मू-कश्मीर में अपनी दो सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी की। धोनी को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिली है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZgiWCh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support