Sunday, August 25, 2019

खिलाड़ियों को लेकर गांगुली ने दी विराट को सलाह

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का मानना है कि को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें अधिक मौके देने की जरूरत है। भारतीय टीम फिलहाल, वेस्ट इंडीज के दौरे पर है, जहां वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मैच एंटिगा में खेला जा रहा है। 'क्रिकइन्फो' ने गांगुली के हवाले से बताया, 'मैं समझता हूं कि इस क्षेत्र में विराट को और अधिक निरंतरता लाने की जरूरत है। खिलाड़ियों को चुनिए और उन्हें मौके दीजिए।' गांगुली ने कहा, 'खिलाड़ियों को लगातार मौका देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह लय में आएंगे। मैंने पहले भी यहीं कहा है। आप श्रेयस अय्यर को देखिए, उन्होंने वनडे सीरीज में कितना अच्छा प्रदर्शन किया, आपको उन्हें और मौके देने होंगे। मैं समझता हूं कि बहुत सारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा होना चाहिए और मुझे यकीन है कि विराट ऐसा करेंगे।' पढ़ें- वेस्ट इंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में विराट ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका दिया। गांगुली ने इस पर कहा, 'कुलदीप यादव के बाहर होने से मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। सिडनी में सपाट विकेट पर भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लिए, लेकिन जडेजा भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। कल एंटिगा के मैदान पर तीन तेज गेंदबाजों की जरूरत थी क्योंकि हमने देखा कि उन्हें कितनी बढ़िया सीम मूवमेंट मिली।' पढ़ें: गांगुली ने कहा, 'अश्विन का रेकॉर्ड भी बहुत बेहतरीन है, लेकिन विराट ने निर्णय लिया और आने वाले दिनों में हमें पता चलेगा कि जडेजा इस पिच पर कितने विकेट लेते हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PnlucW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support