Thursday, August 15, 2019

पूर्व भारतीय क्रिकेट वीबी चंद्रशेखर का निधन

नई दिल्लीपूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता का गुरुवार को चेन्नै में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। तमिलनाडु के इस पूर्व बल्लेबाज का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाए थे लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 81 मैचों में 4999 रन बनाए जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा। जब ग्रेग चैपल भारतीय टीम के कोच थे तब वह राष्ट्रीय कोच भी रहे। बाद के वर्षों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कॉमेंट्री भी की। वीबी राष्ट्रीय स्तर पर तब पहचान में आए जब उन्होंने 1988 में ईरानी ट्रोफी में 56 गेंदों पर 100 रन बना दिए। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 119 रन बनाए थे। उनकी इस पारी ने तमिलनाडु को शेष भारत के खिलाफ जीत हासिल करने में मदद की। यह लंबे समय तक भारत के घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रेकॉर्ड रहा जिसे आखिर में 2016 में ऋषभ पंत ने 2016 में 48 गेंदों पर शतक बनाकर तोड़ा। पूर्व कप्तान और चयनकर्ता कृष्मणचारी श्रीकांत ने इस समाचार पर काफी दुख जताया। उन्होंने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा, 'यह बहुत दुखभरी खबर है। मैंने कई बार उनके साथ पारी की शुरुआत की। इतने वर्षों में हमारी काफी अच्छी दोस्ती थी। हाल ही वर्षों में कॉमेंट्री के दौरान भी हमारी साझेदारी अच्छी रही। वह काफी धार्मिक इनसान था और उनके जाने की खबर यूं सुनना काफी तकलीफदेह है।' एजेंसी के इनपुट के साथ


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33DgYKL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support