Thursday, August 15, 2019

शून्य पर आउट होने पर फैन्स ने की पंत की खिंचाई

पोर्ट ऑफ स्पेन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ वेस्ट इंडीज के खिलाफ यहां खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए। पंत ने विंडीज दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज में क्रमश : 0, 4, 65, 0, 20, 0 रन बनाए। एक फैन ने दूसरे मैच के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘बहुत हो गया बेबीसिटींग और बेबीसिटर। कुछ सजा के साथ उन्हें उनके विकेट का महत्व बताओ।’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘पंत अपना विकेट फेंक रहे हैं।’ वहीं, श्रेयस अय्यर ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। भारत ने इस मैच को डकवर्थ लुइस नियम के तहत छह विकेट से जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। बुधवार को को खेले गए मैच में पंत के शॉट में एक बार फिर लापरवाही दिखाई दी। फैबियन एलन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह खाता खोले बिना आउट हो गए। गेंद उनके बल्ले पर सही तरह से नहीं आई और वह मिड-ऑफ पर कीमो पॉल को कैच दे बैठे। कमाल की बात यह थी कि पंत ने यह शॉट पहली ही गेंद पर ट्राय किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/306Rp2e
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support