Thursday, August 8, 2019

केन विलियमसन ने श्रीलंकाई फैंस के साथ मनाया बर्थडे

नई दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान गुरुवार को 29 वर्ष के हो गए। श्रीलंकाई फैंस ने कीवी कप्तान का जन्मदिन खास तरीके से मनाया। वॉर्म-अप मैच के दौरान श्रीलंकाई फैंस विलियमसन के लिए केक लेकर आए और विलियमसन ने फैंस को निराश नहीं किया और उनके पास जाकर केक का एक टुकड़ा खाया। क्रिकेट ने इस लम्हे को ट्वीट किया। ट्वीट के साथ श्रीलंका क्रिकेट ने लिखा, 'बर्थडे सेलिब्रेट करने का क्या शानदार तरीका! केन विलियमसन ने अपना 29वां जन्मदिन श्रीलंकाई फैंस के साथ मनाया। उन्होंने वॉर्मअप मैच के दौरान केक का टुकड़ा भी खाया।' न्यू जीलैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए पहुंची है। सीरीज की शुरुआत 14 अगस्त को हो रही है। सीरीज की शुरुआत से पहले न्यू जीलैंड की टीम श्रीलंका बोर्ड प्रेजिडेंट XI के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए अभ्यास मैच में हिस्सा ले रही है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ONiCGh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support