Thursday, August 8, 2019

हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अमला हालांकि घरेलू क्रिकेट और घरेलू टी20 लीग के लिए खेलते रहेंगे। अमला ने 124 टेस्ट मैचों में साउथ अफ्रीका के लिए 9282 रन बनाए हैं। वह साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका के लिए 181 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 8113 रन बनाए हैं। 36 वर्षीय अमला ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2004 में भारत के खिलाफ की थी। वहीं अपना पहला वनडे मैच खेलने के लिए उन्हें चार साल का इंतजार करना पड़ा और 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला। अपने 15 साल के करियर में उन्होंने 349 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 18000 से ज्यादा रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33vMj1U
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support