Friday, August 9, 2019

कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच बने मैकलम

नई दिल्ली न्यू जीलैंड के पूर्व कप्तान कोलकाता नाइटराइडर्स में वापसी कर रहे हैं लेकिन इस बार वह कोच की भूमिका में नजर आएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस टीम ने उन्हें सहायक कोच के रूप में अनुबंधित किया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, हाल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले मैकलम इसके साथ ही कैरेबियाई प्रीमियर लीग की टीम त्रिनिदाद नाइटराइडर्स के साथ मुख्य कोच के रूप में भी जुड़ेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों टीमों में वह साइमन कैटिच की जगह लेंगे। मैकलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह दुनिया भर के विभिन्न टी20 लीग में खेलते रहे। पढ़ें, केकेआर से मैकलम आईपीएल के शुरुआती सत्र में जुड़े थे। उन्होंने आईपीएल के सबसे पहले मैच में 158 रन की धुआंधार पारी खेली थी। वह पांच सत्र तक केकेआर टीम के सदस्य रहे और इस बीच 2009 में उन्होंने टीम की अगुवाई भी की थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KGKBBY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support