पणजी दिग्गज भारतीय को 'हितों के टकराव' के मामले में मिले नोटिस पर टीम इंडिया के पूर्व कोच ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि हर पेशेवर व्यक्ति के साथ टकराव होते हैं लेकिन इन्हें किस तरह से संभाला जाता है और कैसे इनका सामना किया जाता है, यह अहम है। कुंबले ने संवाददाताओं से कहा, 'मुझे लगता है कि हर पेशेवर व्यक्ति के साथ हितों के टकराव होते हैं। आप कैसे उनका सामना करते हैं, आप किस तरह उसमें शामिल होते हैं, यह काफी अहम रहता है। जब लोगों को पता चलता है कि आप किसी भी पेशे में किस तरह से शामिल हैं, तो मुझे नहीं लगता कि किसी तरह के हितों के टकराव का मामला बनता है।' पढ़ें, बता दें कि द्रविड़ बीसीसीआई के लोकपाल जस्टिस डीके जैन ने नोटिस जारी किया है। द्रविड़ को इस नोटिस का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय मिला है। द्रविड़ पर आरोप लगाने वाले गुप्ता के अनुसार, राहुल द्रविड़ वर्तमान में नैशनल क्रिकेट अकैडमी (NCA) के निदेशक भी हैं और वह इंडिया सीमेंट्स ग्रुप के उपाध्यक्ष भी हैं। इंडिया सीमेंट्स ग्रुप आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) की मालिक भी है। कुंबले ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर क्रिकेटर को हितों के टकराव जैसे मामलों से गुजरना पड़ता है। बहुत कम ही ऐसे क्रिकेटर हैं जो भारत के लिए खेले हैं और उनमें से आधे ही जीवित हैं। इसलिए केवल वही इस खेल में योगदान देते हैं। यदि आप उन्हें भी इस तरह के मामलों में शामिल करेंगे तो मुझे लगता है कि किसी और को ही क्रिकेट के योगदान के लिए देखना होगा।' पढ़ें, इससे पहले संजय गुप्ता इसी प्रकार के आरोप पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंडुलकर पर भी लगा चुके हैं। ये दोनों पूर्व खिलाड़ी क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (CAC) के भी सदस्य थे और आईपीएल फ्रैंचाइजी के मेंटॉर भी थे। लक्ष्मण सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और सचिन मुंबई इंडियंस (MI) के मेंटॉर रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OXhD6y






0 comments:
Post a Comment