Saturday, August 3, 2019

साव को ज्यादा ही कड़ी सजा दी गई: वेंगसरकर

गौरव गुप्ता, मुंबई भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने युवा बल्लेबाज पर वाडा द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन को लेकर लगे 8 महीने के निलंबन कुछ ज्यादा ही कड़ा करार दिया है। 19 वर्षीय इस क्रिकेटर को बीसीसीआई ने 15 नवंबर तक प्रतिबंधित कर दिया है। साव के शरीर में फरवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के दौरान हुई जांच के दौरान टरबुलाइन पाया गया था। वेंगसरकर ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि साव को अपराध को देखते हुए थोड़ी कड़ी सजा दी गई है। बीसीसीआई उनकी उम्र और बैकग्राउंड को देखते हुए उन्हें हल्की सजा दे सकती थी।' पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि एक सामान्य बैकग्राउंड से आने वाले युवा खिलाड़ी के लिए यह सजा थोड़ी ज्यादा है। उन्होंने कहा, 'यह सजा ज्यादा है। उन्हें या तो राज्य स्तर या फिर नैशनल क्रिकेट अकादमी या फिर सपॉर्ट स्टाफ द्वारा इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। सामान्य परिदृश्य से आने वाले खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों और खांसी की दवा के बारे में जानकारी नहीं होती।' वेंगसरकर को लगता है कि बीसीसीआई अगर इस युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज को कम सजा देती तो अच्छा होता। वेंगसरकर ने कहा, 'उन्हें आठ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है इस वजह से वह कई महत्वपूर्ण मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई इसके बजाय उन्हें तीन या चार महीने के लिए बैन कर सकती थी। यह काफी होता और साथ ही उनके व अन्य खिलाड़ियों के लिए गंभीर संदेश भी होता।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZswV3H
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support