लंदन इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन राय ने हैडिंग्ले में तीसरे एशेज टेस्ट से पूर्व नेट में गेंद लगने के बाद चक्कर आने से जुड़ा परीक्षण पास कर लिया है। अस्थाई रूप से टीम को कोचिंग दे रहे इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्कस ट्रेसकोथिक की थ्रोडाउन मंगलवार को अभ्यास के दौरान 29 वर्षीय सलामी बल्लेबाज राय को लगी थी। इंग्लैंड की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य राय की गेंद लगने के बाद जांच की गई और वह बल्लेबाजी आगे जारी रख पाए। बुधवार को हालांकि मैच की पूर्व संध्या पर राय को आगे की जांच से गुजरना पड़ेगा, जिससे कि पता चल सके कि चोट अंदरूनी तो नहीं है। पढ़ें: सरे के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज की गुरुवार को तीसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले फिर जांच होगी। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर लगने के बाद पहले ही तीसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ph4Awy






0 comments:
Post a Comment