Tuesday, August 6, 2019

पोलार्ड पर जुर्माना, अंपायर के निर्देश नहीं मानने पर डिमेरिट अंक

दुबई वेस्ट इंडीज के हरफनमौला कायरन को भारत के खिलाफ फ्लोरिडा में दूसरे टी20 मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक झेलना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि पोलार्ड ने आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया है। यह घटना तब हुई जब पोलार्ड ने मैदान पर एक सब्स्टीट्यूट को बुला लिया, जबकि अंपायरों ने बारंबार कहा था कि इसके लिए पहले अनुरोध करना होता है। उनसे अगले ओवर के आखिर तक इंतजार करने के लिए कहा गया था लेकिन पोलार्ड ने ऐसा नहीं किया। इस मैच में वेस्ट इंडीज डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 22 रन से हार गया। पोलार्ड ने आरोपों का खंडन किया और मैच रैफरी जैफ क्रोव के सामने सुनवाई की गई। आईसीसी ने कहा, 'पोलार्ड को सुनवाई में दोषी पाया गया। उन्हें मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा और उन पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। दो साल के भीतर किसी खिलाड़ी के चार या अधिक डिमेरिट अंक होने पर वह निलंबन अंक बन जाते हैं और खिलाड़ी को प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YK7MAD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support