Tuesday, August 6, 2019

'पल दो पल का शायर..' बनकर धोनी ने जीता लोगों का दिल

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय जम्मू कश्मीर में सेना की ड्यूटी पर हैं। वहां वह सेना की ड्यूटी के साथ-साथ लोगों का दिल जीतने वाले काम भी कर रहे हैं। कश्मीर में धोनी का रोजाना एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कभी वह टेरिटोरियल आर्मी के साथ वॉलिबॉल खेलते नजर आते हैं तो कभी जूता पॉलिश करते नजर आते हैं। लेकिन अब उनका ऐसा विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। विडियो में धोनी सेना की वर्दी पहनते नजर आ रहे हैं और साथ ही मुकेश द्वारा गाए गए- 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाना गाते नजर आ रहे हैं। धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है। उन्होंने 31 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे। 2011 में सेना से जुड़ने वाले धोनी ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर क्वॉलिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे। इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी उन पर होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yFlji3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support