जोहानिसबर्ग साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज को भारत दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। इस पर स्टेन ने निराशा जाहिर की। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को T20 टीम का ऐलान किया और कप्तान फाफ डु प्लेसिस की जगह क्विंटन डी कॉक को कप्तान बनाया। टेम्बा बावुमा, बजोर्न फॉरट्यूइन और एनरिक नोर्टजे को टीम में जगह दी है। स्टेन ने ट्विटर पर इस पर निराशा जताई है और एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि सीएसए चयनकर्ता शायद उनका नंबर भूल गए। अपने इस ट्वीट में डेल स्टेन ने लिखा, 'कोचिंग स्टाफ की अदली-बदली में मैं शायद अपना नंबर गंवा बैठा।' स्टेन के एक प्रशंसक ने लिखा, 'नए चयनकर्ता निश्चित तौर पर आपको बड़े मैचों के लिए बचाना चाहते हैं।' इस पर स्टेन ने जवाब देते हुए भारतीय कप्तान से माफी मांगी और लिखा, 'विराट से माफी साथ ही लाखों प्रशंसकों से भी।' स्टेन ने पहले ही टेस्ट से अलविदा कह दिया है, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर अपने आप को सीमित ओवरों के लिए उपलब्ध बताया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YQBhph






0 comments:
Post a Comment