नई दिल्ली इंग्लैंड का एक क्रिकेट क्लब परंपरागत के स्थान पर 'वीगन' गेंद का इस्तेमाल करने का विचार कर रहा है। इस क्लब को वीगन क्रिकेट क्लब के रूप में भी जाना जाता है। वैसे इस क्लब का नाम अर्ली क्रिकेट क्लब है। यह इंग्लैंड की राजधानी लंदन से पश्चिम की ओर करीब 64 किलोमीटर है। यह ट्राय कर कर रहा है जिन पर चमड़े की जगह रबर की कवरिंग होगी। दो साल पहले इस क्लब ने अपने खिलाड़ियों के लिए वीगन चाय भी पेश की थी। कौन होते हैं वीगन वीगन यानी वे लोग जो पूरी तरह से पौधों पर आधारित आहार लेते हैं। ये लोग दूध और उससे बने पदार्थों का इस्तेमाल भी नहीं करते। क्लब के चैयरमैन गैरी शैकलेडी करीब पांच साल पहले वीगन हो गए थे। उन्हें उम्मीद है कि सिर्फ प्लांट-बेस लाइफस्टाइल अपनाने से उन्हें विपक्षी टीमों पर बढ़त हासिल होगी। उन्होंने कहा, 'यह लेदर बॉल की तरह ही व्यवहार करती है लेकिन इसमें उछाल थोड़ा ज्यादा है। साथ ही इसे ग्रिप करना भी थोड़ा मुश्किल है। लेकिन हम इसे लेकर उत्साहित हैं और हमें उम्मीद है कि हम इसका बेहतर वर्शन तैयार कर पाएंगे।' इस क्लब की शुरुआत 12 साल पहले की गई थी। हालांकि जब वह वीगन हुए तब शैकलेडी को अहसास हुआ कि अब वह मैच के बीच की चाय और सैंडविच नहीं खा सकते। इसके साथ ही मुझे यह भी अहसास हुआ कि मीट आधारित भोजन का अर्थ यह है कि मुस्लिम और हिंदू खिलाड़ी भी इसका हिस्सा नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक खिलाड़ी ने इसका विरोध किया। उसका कहना था कि यह मीट खाने वाले खिलाड़ियों के अधिकारों के खिलाफ है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Tvfz46






0 comments:
Post a Comment