नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 144 रन की पारी खेली और अपने करियर का 24वां शतक पूरा किया। स्मिथ 16 महीने बाद टेस्ट मैच खेलने उतरे और इंग्लैंड के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। स्मिथ ने 219 गेंदों की अपनी पारी में 16 चौके और 2 छक्के लगाए। स्मिथ की इस पारी के बाद दिग्गज वीवीएस और पूर्व भारतीय धुरंधर ओपनर वीरेंदर ने भी उनकी तारीफ की। लक्ष्मण ने ट्विटर पर लिखा, 'सचमुच स्टीव स्मिथ की वापसी के बाद उम्दा टेस्ट पारी, एक ऐसी पारी जिसमें हिम्मत, तेजी और दृढ़ता नजर आई।' सहवाग ने लिखा, 'स्मिथ का बेहतरीन शतक, मुश्किल परिस्थितियों में, निस्संदेह टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार।' उनके अलावा भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, संजय मांजरेकर और इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने भी उनकी तारीफ की। एशेज सीरीज-2019 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 8 विकेट 122 रन तक गिर गए थे लेकिन स्मिथ ने पीटर सिडल (44) के साथ 9वें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। फिर अंतिम विकेट के लिए नाथन लॉयन (12) के साथ 74 रन जोड़े और टीम का स्कोर 284 रन पहुंचा दिया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YCKhx3






0 comments:
Post a Comment