Friday, August 2, 2019

स्मिथ के पिता बोले- एशेज में बेटे का शतक 'बेस्ट'

मेलबर्न ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के पिता पीटर स्मिथ का कहना है कि बैन के बाद उनके बेटे ने भावनाओं को सकारात्मक रूप देते हुए एशेज में मुश्किल परिस्थितियों में शतक जड़कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूर्व कप्तान स्मिथ ने 219 गेंद में 144 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के शुरुआती दिन मुश्किलों से बाहर निकाला और 284 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद की। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 122 रन पर 8 विकेट खो दिए थे। पीटर ने ‘द टेलीग्राफ’ से कहा, ‘यह देखते हुए कि पिछले एक वर्ष में क्या हुआ, यह शतक काफी अहम है। वह (स्टीव) काफी दबाव में खेले क्योंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। यह शायद इसलिए काफी अहम है। अगर मेरा बेटा अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं खेला तो यह कम से कम उसी श्रेणी में था।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘स्टीव ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत बहत मेहनत की है। यही चीज मेरे बेटे ने मुझसे कही थी, यह काफी मुश्किल पारियों में से एक थी। आप इस शतक में इसे देख भी सकते हो। आप इससे उसके ऊपर होने वाले प्रभाव को भी देख सकते थे। स्टीव को यह शतक जड़ते हुए देखना भावनात्मक था। मैं अब भी इसके बारे में थोड़ा भावुक हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/331FcxX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support