मुंबईपूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को आगामी घरेलू सत्र के लिए असम का कोच नियुक्त किया गया है। भारत की तरफ से छह टेस्ट और 12 वनडे खेलने वाले रात्रा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। रात्रा ने ट्वीट किया, ‘मैं अपने मित्रों और फॉलोअर्स के साथ यह खबर साझा कर रहा हूं कि मुझे आगामी सत्र के लिए असम सीनियर पुरूष टीम () का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।’ पिछले सत्र में रात्रा ने मुंबई के कोच पद के लिए आवेदन किया था लेकिन मुंबई के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सावंत इस दौड़ में उनसे आगे निकल गए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZCYCak






0 comments:
Post a Comment