Wednesday, August 7, 2019

IND u19 vs BAN u 19: हेगड़े का अर्धशतक

बेकनहम कप्तान के अर्धशतक की मदद से भारत अंडर-19 ने शुरुआती झटकों से उबरकर बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय अंडर-19 एकदिवसीय टूर्नमेंट में बुधवार को यहां 49.3 ओवर में 244 रन बनाए। भारत अंडर-19 ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। समीर रिजवी के 44 रन के बावजूद एक समय भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट पर 108 रन था। हेगड़े ने 69 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हेगड़े को इस बीच दिव्यांश सक्सेना (37) के रूप में अच्छा सहयोगी मिला। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। देखें, निचले क्रम में करण लाल ने 25 रन का योगदान दिया। बीच में बारिश के कारण खेल रोकना भी पड़ा था। बांग्लादेश अंडर-19 की तरफ से शमीम हुसैन, शोरिफुल इस्लाम और अभिषेक दास ने 3-3 विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33myIdg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support