Wednesday, August 7, 2019

एशेज सीरीज से पहले वापसी करना चाहते हैं एंडरसन

लंदन इंग्लैंड के लिए रेकॉर्ड विकेट झटकने वाले पेसर ने बुधवार को कहा कि वह सितंबर के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म होने वाली सीरीज से पहले टीम में वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एंडरसन एजबेस्टन में सीरीज के शुरुआती मैच में महज चार ओवर फेंकने के बाद पिंडली में चोट होने के कारण अगले बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 251 रन से जीत हासिल की थी। 37 साल के खिलाड़ी ने 575 विकेट चटकाए हैं और वह लंकाशर के खेलते हुए इसी पिंडली में चोट के कारण एक महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहे थे। पढ़ें, एंडरसन ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इससे जल्दी उबर जाऊंगा। मैं खेलते रहना चाहता हूं। योजना जल्दी से वापसी की है ताकि एशेज के कुछ हिस्से में खेल सकूं लेकिन अगर यह कारगर रहा है तो मेरी योजना सर्दियों के सत्र में न्यू जीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का दौरा निश्चित रूप से खेलने की है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M7AWHU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support