नई दिल्ली दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग समेत क्रिकेट जगत ने पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर शोक जताया। स्वराज का मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। सचिन ने ट्विटर पर लिखा, 'सुषमा जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। वह महिला सशक्तिकरण के लिए एक आइकन थीं और उन्होंने दुनिया के हर कोने के नागरिकों की चिंता की।' टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'सुषमा जी के निधन से काफी दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने लिखा, 'सुषमा स्वराज जी के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।' क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने कहा, 'मैं अनुभवी राजनेता और भाजपा की मजबूत स्तंभ सुषमा स्वराज जी के निधन से शोक में हूं। हर कोई उन्हें प्यार करता था। वह मौजूदा समय की सबसे मददगार और प्रिय राजनेताओं के रूप में याद रखी जाएंगी। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। भारत की अपूरणीय क्षति।' ओपनर शिखर धवन ने लेडी ऑफ इंडिया कहकर उन्हें संबोधित किया और उनकी आत्मा की शांति की दुआ की। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा ने भी पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31nbqC4






0 comments:
Post a Comment