Thursday, August 1, 2019

वॉर्नर को आउट होने के बाद दिखाए गए सैंडपेपर

नई दिल्ली इंग्लैंड की मेजबानी में खेली जा रही सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ओपनर को आउट होने के बाद स्थानीय प्रशंसकों ने सैंडपेपर दिखाए। बर्मिंगम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान वॉर्नर पहली पारी के चौथे ओवर में केवल 2 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने। आउट होने के बाद वॉर्नर जब पविलियन की ओर जा रहे थे, तब कुछ दर्शकों ने सैंडपेपर दिखाए। इंग्लैंड क्रिकेट के ट्विटर अकाउंट से एक विडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कुछ फैंस सैंडपेपर दिखाते नजर आए। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, ओपनर डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में बॉल टैंपरिंग का दोषी पाया गया था। इसके कारण वॉर्नर और स्मिथ को एक-एक साल के लिए जबकि बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए बैन कर दिया गया था। तीनों की अब टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वर्ल्ड कप-2019 के दौरान भी वॉर्नर और स्मिथ को लेकर दर्शकों ने फब्तियां कसी थीं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GHrp69
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support