कोलकाता तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के प्रमुख महान क्रिकेटर अपनी सहयोगी शांता रंगास्वामी से सहमत हैं कि कप्तान की ‘राय का सम्मान' किए जाने की जरूरत है। सीएसी अगले मुख्य कोच की नियुक्ति करेगी और पूर्व कप्तान कपिल ने आश्वस्त किया कि उनका पैनल अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुरूप अपना काम करेगा। कोहली ने वेस्ट इंडीज दौरे पर रवाना होने से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात साफ तौर पर कही थी कि वह मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री को दोबारा इसी पद पर देखना चाहते हैं। पढ़ें, कपिल ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में ईस्ट बंगाल के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत गौरव’ प्राप्त करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘यह उनकी (कोहली) राय है, हमें हर किसी के नजरिये का सम्मान करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘यह कठिन नहीं है। आप सिर्फ अपनी क्षमता के अनुरूप अपना काम बेहतरीन तरीके से करो।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/316E6Pv






0 comments:
Post a Comment