Thursday, August 1, 2019

ड्यूटी पर धोनी, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान की भारतीय सेना में सेवाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। धोनी फिलहाल आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में सेना के लिए सेवाएं दे रहे हैं। धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन में दो सप्ताह के लिए सेवा देंगे। उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक क्रिकेट बैट पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। देखें, ट्विटर पर एक अकाउंट से यह फोटो पोस्ट किया गया जिसके बारे में लिखा गया है- लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी की एक्सक्लूसिव तस्वीर, श्रीनगर से। धोनी इस फोटो में आर्मी की जैकेट पहने हुए हैं। बता दें कि धोनी विक्टर फोर्स के सदस्य के तौर पर वे सभी काम करेंगे जो आम सैनिक करता है। वह 15 अगस्त तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले विश्व कप विजेता कप्तान 38 बरस के धोनी के सेना को दो सप्ताह सेवाएं देने के अनुरोध को पिछले सप्ताह सेना मुख्यालय ने मंजूरी दी थी। धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। वह क्वॉलिफाइड पैराट्रूपर भी है और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि धोनी कुल 19 किलो वजन लेकर पट्रोलिंग करेंगे। इसमें उनकी वर्दी, एके 47 और सामान का वजन शामिल है। धोनी देश के तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी नवाजे जा चुके हैं। विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। धोनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिए बोर्ड से ब्रेक मांगा था। वह भारतीय टीम के वेस्ट इंडीज दौरे का हिस्सा नहीं है और उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OyonaI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support