कोलकाता पूर्व कप्तान ने गुरुवार को कहा कि कप्तान और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच ‘मैदान के बाहर मतभेद’ हो सकते हैं लेकिन जब तक मैदान के भीतर उनकी प्रतिबद्धता शत प्रतिशत होती है तो यह सब मायने नहीं रखना चाहिए। भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद कोहली और शर्मा के बीच कथित मतभेदों की खबरें आ रही थीं। हालांकि वेस्ट इंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान ने इसे खारिज किया था। कपिल ने कहा, ‘मैदान के बाहर मतभेद हो सकते हैं लेकिन यह निर्भर करता है कि आप मैदान पर कैसा खेलते हो। हर किसी को इसी पहलू को देखना चाहिए।’ कपिल और सुनील गावसकर के बीच उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते 80 के मध्य में सुर्खियां हुआ करते थे। देखें, अपनी कप्तानी में भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल ने कहा, ‘मैदान के बाहर, सोचने का तरीका अलग हो सकता है, आप चीजों को कैसे देखते हो, यह अलग हो सकता है। जब आप खेलते हो तो तब एक ही लक्ष्य होता है कि हम मैच कैसे जीत सकते हैं। यही अहम है। राय में मतभेद का मतलब यह है कि आप किसी को नीचे खींच रहे हो।’ उन्होंने मीडिया से भी अपनी रिपोर्टिंग में जिम्मेदार होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘आपको (मीडिया) अपना काम करना होता है। थोड़ा बहुत तो आप भी अफवाह बनाने में मदद करते हो ना।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OypBmk






0 comments:
Post a Comment