Friday, August 9, 2019

लंदन स्प्रिट्स को IPL जैसी सफलता दिलाने चाहते हैं वॉर्न

लंदन दिग्गज लेग स्पिनर को अगले साल होने वाली ‘हंड्रेड’ प्रतियोगिता के लिए लंदन स्प्रिट्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ मिली सफलता को यहां भी दोहराना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और कोच रहते हुए वॉर्न ने 2008 में पहले आईपीएल में टीम को खिताब दिलवाया था। वॉर्न ने कहा, ‘मैं गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे हंड्रेड की लॉर्ड्स स्थित टीम का मुख्य कोच बनने के लिए कहा गया है। एक नए टूर्नमेंट में कोच बनने के मौके और आज के जमाने के खिलाड़ियों के साथ काम करने का मैं वास्तव में पूरा लुत्फ उठाऊंगा और मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं।’ पढ़ें, उन्होंने ‘द गार्जियन’ से कहा, ‘मुझे हंड्रेड का विचार पसंद है और इसने भी उसी तरह से मेरा ध्यान खींचा है जैसे आईपीएल ने खींचा था।’ इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के ‘द हंड्रेड’ टूर्नमेंट का आयोजन अगले साल से किया जाएगा। यह 100 गेंदों का पेशेवर क्रिकेट लीग होगा। इसमें शहर आधारित आठ टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक फ्रैंचाइजी पुरूष और महिला टीमों को उतारेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KpQbd3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support