Friday, August 9, 2019

BCCI नाडा के दायरे में, क्रिकेटरों को यह चिंता

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) के दायरे में आने की तैयारी के बाद स्टार क्रिकेटरों को इसके एक अनुच्छेद पर ऐतराज है। कई साल तक आनाकानी करने के बाद आखिरकार नाडा के दायरे में आने को तैयार हो गया है। इसमें स्टार क्रिकेटरों के लिए भी एक अनुच्छेद चिंता का विषय है। पढ़ें, इसमें मुख्य बात टूर्नमेंट से बाहर के परीक्षण के लिए ‘स्थान बताने वाला अनुच्छेद’ है जिससे भारत के सभी स्टार क्रिकेटर चिंतित हैं क्योंकि वे इसे निजता में प्रवेश मानते हैं। बीसीसीआई सीईओ से शुक्रवार को मुलाकात के बाद खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने कहा कि बोर्ड ने लिखित में दिया है कि वह की डोपिंग निरोधक नीति का पालन करेगा। झेलना पड़ सकता है जुर्माना हर खिलाड़ी को ‘जगह का खुलासा करने वाले अनुच्छेद’ में एक घोषणापत्र वाला फॉर्म भरना होता है जिसमें उसे एक साल में तीन सही तारीख का जिक्र करना होता है कि जब वे खेल नहीं रहे होंगे लेकिन नाडा डोप नियंत्रण अधिकारी के नमूने एकत्रित करने के लिए उस स्थान पर उपलब्ध होंगे। अगर कोई ऐथलीट इन जिक्र की गई तारीखों में मौजूद नहीं होता तो उसे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) संहिता का उल्लघंन के लिए जुर्माना झेलना होता है। पढ़ें, रसेल झेल चुके हैं बैन इसका सबसे अच्छा उदाहरण वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं जिन्हें जमैका डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा इसी कारण एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। अब तक स्वीडन का अंतरराष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रबंधन (आईडीटीएम) नमूने एकत्रित करता है और इन्हें राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) को सौंपता है। हालांकि जुलानिया ने माना कि आईडीटीएम कोई अधिकृत एजेंसी नहीं है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Kq7ye3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support