Sunday, September 8, 2019

एशेज: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 185 रन से हराया

मैनचेस्टर ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 185 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इसी के साथ एशेज ट्रोफी पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना कब्जा सुरक्षित कर लिया है। पिछली बार एशेज कंगारू टीम ने ही अपने नाम की थी और इस बार इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का मौका नहीं बचा है, तो ऐसे में यह ट्रोफी ऑस्ट्रेलिया के कब्जे में रहेगी। इस टेस्ट की चौथी पारी में 383 रन के लक्ष्य का पीछा करने इतरी इंग्लिश टीम 197 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। कंगारू टीम के लिए पेट कमिंस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने 2-2, जबकि मिशेल स्टार्क और मार्नस लाबुशेन ने 1-1 सफलता अपने नाम की। इंग्लैंड की ओर से सिर्फ जो डेनली (53) ही पचासा जड़ पाए। इससे पहले मेजबान टीम ने खेल के अंतिम दिन चायकाल तक मैच ड्रॉ करने की इंग्लैंड की उम्मीदों को बनाए रखा था। 383 रन का पीछा कर रहे इंग्लैंड ने चायकाल तक 6 विकेट पर 166 रन बना लिए। खेल के अंतिम सत्र में कंगारू टीम ने जोस बटलर (34) और जोफ्रा आर्चर (1) को तो जल्दी-जल्दी पविलियन भेज दिया। लेकिन पिछले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने जैक लीच (12) कंगारू टीम को एक बार परेशान कर दिया। उन्होंने 9वें विकेट के लिए क्रेग ओवरटन (21) के साथ मिलकर करीब 14 ओवर तक बैटिंग की। दोनों बल्लेबाज मैच ड्रॉ कराने का पूरा जोर लगा रहे थे और कंगारू टीम छटपटा रही थी क्योंकि मैच ड्रॉ होने में करीब 15 ओवर ही बाकी बचे थे। यहां टिम पेन ने मार्नस लाबुशेन को गेंद थमाई और जैक लीच एक उछाल लेती शार्प टर्न को संभाल नहीं पाए। शॉर्ट लेग पर खड़े मैथ्यू वेड ने इस लपकने में कोई गलती नहीं की और यहां से कंगारू टीम को जीत की राह दिख गई। 10 गेंदों बाद जोश हेजलवुड ने ओवरटन को पगबाधा आउट कर कंगारू टीम को जीत दिला दी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34wW3cE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support