दुबई वेस्ट इंडीज के ऑफ स्पिनर क्रैग ब्रैथवेट का गेंदबाजी ऐक्शन संदिग्ध पाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इसकी जानकारी दी। ब्रैथवेट का यह ऐक्शन भारत के खिलाफ सोमवार को समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पाया गया था। मैच अधिकारियों ने अब इसकी रिपोर्ट वेस्ट इंडीज टीम प्रबंधन को सौंप दी है। 26 वर्षीय ब्रैथवेट पर इससे पहले अगस्त 2017 में संदिग्ध गेंदबाजी ऐक्शन का आरोप लगा था। लेकिन बाद में उनके गेंदबाजी ऐक्शन को हरी झंडी दे दी गई थी। ब्रैथवेट को 14 सितम्बर तक अपनी गेंदबाजी ऐक्शन की रिपोर्ट दर्ज करानी होगी। हालांकि जब तक उनके गेंदबाजी ऐक्शन की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करना जारी रखेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34yHJQG






0 comments:
Post a Comment