लंदन टिम पेन की कप्तानी में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम आज (गुरुवार) से ओवल मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट खेलेगी। मेहमान टीम का इरादा 2001 के बाद इंग्लैड की धरती पर पहली बार एशेज सीरीज जीतने का है। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। पढ़ें, मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट 185 रन से जीतकर उसने एशेज ट्रोफी पर कब्जा तो बरकरार रखा है लेकिन अब उसकी कोशिश सीरीज जीतने की है। इसके लिए उसे ओवल टेस्ट जीतना होगा या फिर ड्रॉ कराना होगा। दूसरी ओर मेजबान टीम यदि ओवल टेस्ट जीत जाती है तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। इंग्लैंड के खिलाड़ी कोच ट्रेवर बेलिस को जीत से विदाई देना चाहेंगे। स्टोक्स पर सस्पेंस सीरीज में पिछड़ रही इंग्लिश टीम के लिए बुरी खबर यह है कि लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में नॉटआउट सेंचुरी बनाकर उसे 1 विकेट की रोमांचक जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के कंधे में चोट है। इस चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बोलिंग नहीं कर सके थे। स्टोक्स के कंधे का स्कैन होगा। स्टोक्स यदि मैच से बाहर बैठे या फिर उन्हें केवल स्पेशलिस्ट बैट्समैन के तौर पर उतारा गया तो प्लेइंग इलेवन में बैटिंग को मजूबती देने के लिए फास्ट बोलर्स सैम कुरन या क्रिस वोक्स में से किसी एक को या फिर दोनों को जगह दी जा सकती है। लॉयन भी हैं चोटिलऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रमुख स्पिनर नाथन लॉयन भी चोटिल हैं। उनकी अंगुली में चोट हैं लेकिन कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद हैं कि वह मैच से पहले ठीक हो जाएंगे। मौजूदा एशेज सीरीज में लैंगर ने पैट कमिंस को छोड़ अपने बाकी सभी तेज गेंदबाजों को रोटेशन पॉलिसी के तहत खेलने उतारा है। अंतिम के लिए ट्रैविस हेड की जगह ऑलराउंडर मिशेल मार्श को 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। की रेकॉर्ड पर नजरें पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 29 रन और बनाते ही इंग्लैंड में खेली गई एक एशेज सीरीज में 700 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले केवल तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनेंगे। दिग्गज डॉन ब्रेडमैन (974 रन, 1930 में और 758 रन, 1934 में) और मार्क टेलर (839 रन, 1989 में) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। संभावित प्लेइंग-XI : ऑस्ट्रेलिया- टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस हैरिस, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू वेड, मिशेल मार्श, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्स, जो डेनली, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सैम कुरन, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2O0Ar2r






0 comments:
Post a Comment