Wednesday, September 11, 2019

रोहित टेस्ट क्रिकेट में कर सकते हैं ओपनिंग: गिलक्रिस्ट

बेंगलुरु ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है अगर चाहें तो भारतीय परिस्थितियों में ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं। गिलक्रिस्ट से जब मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के उस बयान पर राय पूछी गई जिसमें उन्होंने कहा था कि रोहित में ओपनर की जिम्मेदारी निभा सकते हैं पर जवाब देते हुए इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, 'कोई वजह नहीं है कि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में कामयाब नहीं हो सकते। भारत में बेशक वह ओपनर के तौर पर खेल सकते हैं। हां, जब वह साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे विदेशी दौरों पर जाएंगे तब उनके सामने कई चुनौतियां होंगी।' गिलक्रिस्ट ने कहा, 'मैंने आईपीएल में रोहित के साथ खेला है। रोहित के बारे में लोगों को लगता है कि वह ज्यादा मेहनत नहीं करते क्योंकि वह हर काम को आराम से करना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। वह अन्य खिलाड़ियों जितनी ही कड़ी मेहनत करते हैं। रोहित वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। अगर वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की चुनौती स्वीकार करना चाहते हैं तो कोई वजह नहीं है कि वह कामयाब न हो पाएं। लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी मानसिकता में बदलाव करना होगा। उन्हें अपनी बैटिंग अप्रोच, खास तौर पर विदेशी दौरों पर, में बदलाव करना होगा। भारत में यह उन्हें सूट करता है। अगर वह ओपनिंग करना चाहते हैं, तो यह उनकी निजी इच्छा होनी चाहिए, किसी को उनके साथ जबर्दस्ती नहीं करनी चाहिए।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34BlvOa
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support