Thursday, September 26, 2019

महिला क्रिकेट: भारत-सा. अफ्रीका दूसरा टी20 रद्द

सूरत भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच गुरुवार को यहां लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। भारत ने पहला मैच 11 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। लगातार बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो सका। बीच में कुछ समय के लिए बारिश थमी तो दर्शक स्टेडियम में फिर से पहुंचने लगे लेकिन बाद में मैच रद्द करने का फैसला किया गया। सीरीज का तीसरा मैच इसी स्थल पर रविवार को खेला जाएगा। लगातार बारिश के कारण मैच में टॉस भी संभव नहीं हो पाया। अंपायरों ने आखिर में रात आठ बजे मैच रद्द करने की घोषणा की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nqC8Lg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support