Thursday, September 26, 2019

India vs South Africa: भारत में पहला टेस्ट खेलने को लेकर उत्सुक हैं विहारी

हैदराबादविदेशी परिस्थितियों में खुद को साबित कर चुके भारतीय बल्लेबाज दो अक्टूबर से में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के साथ घरेलू सरजमीं पर पहला टेस्ट खेलने को लेकर उत्साहित हैं। पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड में पदार्पण करने वाले विहारी ने छह टेस्ट खेले हैं और ये सभी मैच उन्होंने भारत से बाहर खेले। वेस्ट इंडीज में अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले विहारी का औसत 45.60 का है। विहारी ने गुरुवार को यहां कहा, ‘पहली बार मैं भारत में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलूंगा। यह काफी रोमांचक है। वह भी विजाग में जो मेरा घरेलू संघ है। मैं इसे लेकर उत्सुक हूं।’ कार्यक्रम के इतर मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने यह बात कहीं विहारी ने कहा कि वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले 15 दिन से मैं एनसीए में हूं। मैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तैयारी कर रहा हूं।’ विहारी ने कहा कि मौका मिलने पर वह खेल के सभी प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षक कोच आर श्रीधर को भी सम्मानित किया गया। वीवीएस लक्ष्मण भी इस दौरान मौजूद थे। लक्ष्मण भी इस फाउंडेशन में गुर सीख चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nAi4q1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support