Thursday, September 26, 2019

गांगुली निर्विरोध चुने गए बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

कोलकाता बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के चुनाव अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को निर्विरोध सीएबी का अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ चार अन्य अधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन गांगुली जुलाई-2020 तक सीएबी के अध्यक्ष रहेंगे। इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संविधान के मुताबिक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर चले जाएंगे। प्रशासकों की समिति (सीओए) के आदेश के मुताबिक, सीएबी शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगी। सीएबी द्वारा जारी बयान में चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने कहा, ‘मैं, बंगाल क्रिकेट संघ का चुनाव अधिकारी इस बात का ऐलान करता हूं कि निम्न लोगों को इनके पदों पर निर्विरोध चुना गया है।’ पढ़ें, गांगुली दूसरी बार सीएबी के अध्यक्ष बने हैं। 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद गांगुली ने पहली बार यह पद संभाला था। डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया अब सचिव होंगे। पहले वे संयुक्त सचिव थे। देवव्रत दास को संयुक्त सचिव चुना गया है। देवाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी अधिकारी शनिवार को होने वाली एजीएम में पद ग्रहण करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2m43FSy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support